Advertisement

एटीएम से किशोरी को झासा देकर उच्चकों ने उड़ाये रूपये

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज एसआरएस हॉस्पिटल के पास स्थ्ति एटीएम से किशोरी को झासा देकर उच्चकों ने नगदी रूपये उड़ा लिये। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दरवेश अली गांव निवासी खुशबू भारती शनिवार को दिन के लगभग सवा बारह बजे उक्त एटीएम से दस हजार रूपये निकालने के लिए गई हुई थी।

पैसा निकालते समय उसक एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया जिसे निकालने का उसने काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकल रहा था। इतने में एक युवक आया और वह भी फसे हुए एटीएम कार्ड को निकालने का प्रयास किया।

जब कार्ड नहीं निकला तब उसने खुशबू भारती से पिनकोड पूछा लेकिन इसके बाद भी उसका कार्ड नहीं निकल पाया। उक्त किशोरी कुछ देर के लिए एटीएम कक्ष से बाहर निकली इतने में युवक उसका कार्ड लेकर वहां से फरार हो गया।

कुछ ही घंटे में युवक ने अलग अलग स्थानों से तीस हजार रूपया निकाल लिया। किशोरी द्वारा एटीएम लॉक करवा कर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है, लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है।

Amanki Shaan News