Advertisement

महिला चोरों के गिरोह ने पूजा करने आई महिलाओं की सोने की चेन उड़ाई

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। छठी मईय्या की पूजा करने गई दो महिलाओं की कीमती सोने की चेन महिला चोरों के गिरोह ने उड़ाकर एक बार फिर पुलिस को खुली चेतावनी दे दी है।

जबकि यही महिला चोरनी के गिरोह के कारण हाल ही में शहर कोतवाल अनीता सिंह और चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन को निलंबित होना पड़ा। सोमवार तड़के गोपी घाट नवदुर्गा मंदिर पर महिलाओं की अपार भीड़ पूजा करने के लिए एकत्रित हो गई और जहां महिलाएं पूजा पाठ में व्यस्त हुई उसी समय महिला चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया।

उसी दौरान पूजा में व्यस्त पुजारी निषाद निवासी नक्खास की पत्नी की बीस ग्राम सोने की चेन और दस ग्राम का सोने का लॉकेट अनुमानित किमत लगभग साढे ​तीन लाख रूपये महिला चोरों के गिरोह ने उड़ा लिया। इसी क्रम में नक्खास निवासी अखिलेश कुमार विश्वकर्मा की पत्नी पूनम विश्वकर्मा पूजा करके भीड़ में वापस लौट रहीं थीं कि उसी समय उनके गले में पड़ी सोने की चेन वजन लगभग बीस ग्राम को एक चोरनी ने जैसे ही उड़ाया वैसे ही उन्होने पीछा करके उसे पकड़ लिया।

इतनी देर में मौका पाकर महिला चोरनी ने कीमती सोने की चेन को अपने किसी महिला साथी को पकड़ा दिया। लोगों ने चेन न मिलने पर महिला चोरनी को पुलिस को सौंप दिया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इन दोनों घटनाओं में भी तहरीर के बाद भी समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने से क्षेत्र में महिला संग अपराध की घटनायें तेजी से बढ रही है, जिसका कारण पुलिस का मामला दर्ज न करना माना जा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Amanki Shaan News