रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। शहरी इलाके के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में मंगलवार की रात मामूली बात को लेकर दलित वर्ग के एक समुदाय के लोगों से मारपीट हो गई। इस घटना में चर्चा है कि एक पक्ष के द्वारा हवा में फायरिंग की गई। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स अभी भी तैनात की गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार रात्रि लगभग 10:00 बजे एक दलित वर्ग के घर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। उसी समय एक कर आगे पीछे करने को लेकर उसमें ठोकर लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग धीरे-धीरे एकत्रित होने लगे और मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अपने बचाव पक्ष में एक पक्ष के लोग ने तमंचे से हवा में गोली चल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने बिगड़े हुए हालात पर काबू पा लिया। फिलहाल यह घटना पूरे दिन चर्चा में बनी रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के के सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि किसी की तरफ से कोई तहरीर ना मिलने के कारण पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छानबीन चल रही है। फिलहाल अभी भी इस घटना से संबंधित किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है।












