Advertisement

ओवरचार्जिंग के खिलाफ विधिक माप विज्ञान विभाग सख्त, कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले में दुकानों और पेट्रोल पंपों पर आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 दुकानों एवं एक पेट्रोल पंप की जांच की।

निरीक्षण के दौरान चौकिया स्थित माँ शीतला स्वीट्स एंड कोल्डड्रिंक्स में स्प्राइट की 740 मिली बोतल पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने का मामला सामने आया, जिस पर विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की गई। वहीं करंजाकला बाजार स्थित काजल कोल्डड्रिंक्स स्टोर में 1 लीटर थम्प्स अप की बिक्री पर ओवरचार्जिंग पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।

इसके अलावा मोलनापुर और छबीलेपुर क्षेत्र में धीरज किराना स्टोर, राहुल पुत्र राजेंद्र (बर्तन विक्रेता) तथा अवधेश मौर्या (खाद-बीज विक्रेता) के यहां जांच के दौरान बांट और माप नियमानुसार सत्यापित नहीं पाए गए। इस पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

विभाग ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी वस्तु की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक पर न करें तथा अपने बांट-माप का समय से सत्यापन और मुद्रांकन अवश्य कराएं।

Amanki Shaan News