रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पड़ोसी युवक ने छः वर्षीय छात्रा के साथ रेप किया ,बच्ची लुहुलुहान जब घर आई तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई,फौरन बच्ची के पिता को फोन करके बुलाया और आरोपी के घर गए आरोपी मिल गया तो ग्रामीणों ने दैहिक समीक्षा करके पुलिस के हवाले कर दिया ।
छात्रा के पिता किराना स्टोर चलाते है और पैतृक गांव से हट कर बच्चों की पढ़ाई हेतु बाजार के पास एक छोटा का घर बनाकर उसी में रहते है। घटना बुधवार की शाम करीब पांच से छः बजे की है जब बच्ची घर निकल कर और बच्चों के साथ खेलने जा रही थी कि वो 37 वर्षीय हैवान उस बच्ची को बुला लिया और बगल में एक छप्पर में ले गया और उसके साथ गलत काम किया ।
जब बच्ची दर्द से कराहने लगी और रोने लगी तो उसने छोड़ दिया ।
जैसे पिता घर पहुंचा तो बच्ची को देखकर उसका माथा ठनक गया वह तुरंत आरोपी के घर गया और तब तक कई लोग जुट गए फिर क्या था समाज का हर व्यक्ति आरोपी को दंड देना चाहता था इस हैवानियत की चर्चा चारो ओर रही और सबने इसकी भर्त्सना किया। आरोपी की दैहिक समीक्षा के बाद पुलिस बुलाया गया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है । उधर बच्ची की हालत नाजुक होते देख सामुदायिक स्वास्थ केंद्र महराजगंज के डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया अभी भी बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची जिला अस्पताल में है














