Advertisement

बेल्ट से युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

रिपोर्ट पत्रकार दिलशाद अहमद 

सिंगरामऊ (जौनपुर) थाना क्षेत्र के बरैया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिटाई का वीडियो बनाकर स्वयं सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया. वायरल वीडियो में शुभम सिंह और लोहा यादव नामक युवकों की पहचान होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है. पुलिस वीडियो की सत्यता, घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Amanki Shaan News