रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भौराजीपुर लखनऊ हाईवे सिपाह पुलिस चौकी के बगल में स्थित करोड़ो की जमीन पर भू माफिया द्वारा पुलिस की मिली भगत से विवादित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पूजा यादव मुख्तार अहमद धर्मेंद्र मौर्य ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया है कि। पुलिस चौकी के ठीक बगल में इन लोगों की जमीन है जिसका प्रार्थना पत्र एसडीएम समेत कई जगहों पर दिया जा चुका है।
इसके बावजूद भी विपक्षी गण यह जमीन पर कब्जा करने का बार-बार प्रयास कर रहे हैं। जबकि इन लोगों का यह भी कथन है कि उक्त जमीन पर इनकी बाउंड्री बनी हुई है जिसमें गेट लगा हुआ है। उस गेट का ताला तोड़ कर 25/5/2026 को जबरन कब्जे करने की कोशिश की गई कई बार जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा करने का प्रयास किया गया है जिसमें मौके पर पहुंचकर रूकवाया गया है। इस विवाद की जमीन के कुछ हिस्सों पर अभी भी पुरानी कबाड़ गाड़ी जिसे पुलिस ने सीज किया है पुलिस द्वारा खड़ी की गयी है। विपक्षी गण ने इस जमीन पर कब्जा करने का मामले का आरोप स्थानीय सिपाह मोहल्ले के ही मनबढ़ और गुंडागर्दी करने वाले कुछ दबंग प्लाटरो पर लगाया गया है।जिसमें उन सभी का न ही कोई हिस्सा है न ही राजस्व विभाग अभिलेखों में उनका या उनके किसी घरवालो का नाम दर्ज है विपक्षी गण ने इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत जिले के उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर विवादित जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास जारी हैँ उस पर रोक लगाने की मांग की है। .जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई बड़ी घटना न हो सके फरियादी ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से अपील की हैँ!











