जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव से दबोचकर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक थाना शाहगंज में दर्ज मु0अ0सं0-266/2025 में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) व 61(2) बीएनएस के तहत अभियुक्त हिमांशु कुमार उपाध्याय निवासी बासदेवा थाना गड़वार जनपद बलिया तथा अखिलेश कुमार निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडे व कांस्टेबल आनंद पांडे भी शामिल रहे।













