Advertisement

मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाया

 

*पुलिस की पहल पर दोनों पक्ष सुलह-समझौते को राजी*

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को समझा-बुझाकर सुलह-समझौते के आधार पर सुलझा दिया। पुलिस की पहल पर दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण करने को राजी हो गए।

शनिवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर राय और महिला आरक्षियों ने ग्राम सवायन निवासी सुनीता पत्नी पप्पू के पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्हें समझा-बुझाकर आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के प्रयास से दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद महिला को सकुशल उसके गांव भेज दिया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल: उपनिरीक्षक कमल किशोर राय तथा महिला आरक्षी शिवकली, माधुरी, मंगली सिंह और ज्योति मिश्रा।

Amanki Shaan News