Advertisement

कमरे पर कब्जा करने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के कारो बनकट (राजाबाजार) गांव में कमरे पर कब्जा करने का विरोध करने पर मनबढों ने महिला व उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने जब अपने कमरे पर अवैध कब्जे का विरोध किया तो पांच लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। यह भी आरोप है कि जब महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो मनबढों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया।

महिला को बचाने आए उसके पड़ोसी भाई पर भी मनबढों ने हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Amanki Shaan News