वाराणसी। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने वाराणसी परिक्षेत्रीय कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर डीआईजी ने कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
डीआईजी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के एकीकरण में अतुलनीय योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।












