Advertisement

ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री गंभीर रूप से घायल

 

 

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में स्थ्ति रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्रियों ने उसे बाहर निकाला। परिजनों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर सरावां गांव निवासी 50 वर्षीय सुभाष पुत्र जंगली मुंबई जाने के लिए गोदान एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन चलने के दौरान चढ़ने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच गिर गए। यात्रियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिया।

 

Amanki Shaan News