Advertisement

सरदार पटेल की जयंती पर जौनपुर पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

पुलिसकर्मियों ने देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इसके अलावा जिले के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को याद करते हुए पुलिस बल में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा।

Amanki Shaan News