Advertisement

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक की मौजूदगी में अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष समेत विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनके भोजन, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही जेल के अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों और साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, नियमित निगरानी करने और बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Amanki Shaan News