महराजगंज (जौनपुर):
जनता खुद अपनी गणना करे इसके बाद जब गणना करने वाला कर्मचारी आयेगा तो उसको आसानी होगी और गणना में जो जानकारी दी जायेगी वह सत्य होगा उक्त बाते खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य ने ग्राम नाहरपुर में लोगों को स्व से गणना के प्रति जागरूक किया. वीडियो ने बताया कि आप खुद अपने मोबाइल में ऐप डाउन लोड करके अपने परिवार और अन्य स्थित लोड करके आप खुद परिवार की पूरी जानकारी लोड करके लिजिए. जब गणना के लिए कर्मचारी आयेगा तो उसे केवल प्रमाणित करना होगा.
उपस्थित लोगों की मोबाइल से लोगों को स्व गणना करने सिखाया. आधार कार्ड का नंबर डालकर मोबाइल पर ओटीपी आने पर उसको दर्ज करना होता है. इस अवसर पर पंचायत सचिव विकास कुमार पंचायत सहायक परविंद कुमार और ग्रामीणों में पन्ना लाल पाल प्रदीप कुमार रामासरे यादव चंदावती आदि लोग रहे.













