Advertisement

दो बाइकों की टक्कर में घायल दूसरे की भी इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र के दस्गर पारा गांव के पास तीन दिन पूर्व में दो बाइकों की टक्कर में घायल की एक निजी अस्पताल में एक की मौत हो गई।

दुर्घटना के संबंध में बताया गया है कि करौंदी कला थाना क्षेत्र के अमनाईपुर गांव निवासी गोविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय भुलन अपनी बाइक से कहीं जा रहें थें कि उसी समय सामने से आ रही बाइक से टकरा गयें।

इस दुर्घटना में दो लोग घायल थें जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे घायल को जनपद जौनपुर के नईगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के​ लिए भेज दिया।

Amanki Shaan News