Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने अज्ञात महिला की मौत

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार की रात लगभग दस बजे एक अज्ञात ​महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला की लाश आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटी हुई पड़ी है। सूचना पर चौकी प्रभारी शितला चौकियां राम प्रकाश यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गयें।

पुलिस ने काफी देर तक लाश की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। महिला साड़ी ब्लाउज पहने हुए है जिसका कद औसत रंग सांवला बताया गया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने के लिए लाश घर में रखवा दिया।

Amanki Shaan News