Advertisement

अनियंत्रित रथ की चपेट में आने से दो की मौत

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा हाईवे पर शुक्रवार की रात बधवारेबीर मंदिर के पास बरात में शामिल रथ अनियंत्रित होकर आगे चल रहें दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना रथ के ब्रेक होने के कारण बताई जा रही है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार से है। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से शुक्रवार रात मड़ैया मोहम्मदपुर निवासी रामअवध यादव के यहां बरात आई थी। बरात में डीजे के साथ रथ भी चल रहा था।

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रथ हाईवे से ढलान की ओर उतर रहा था। इसी दौरान रथ अनियंत्रित होकर रथ के आगे सजावट का सामान और गमले लेकर चल रहे गोरियापुर गांव निवासी मुसाफिर और शिवाकांत गौतम को रौंद दिया। रथ की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रथ को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Amanki Shaan News