जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के मारुफपुर गांव में शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसी ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 31 वर्षीय मुलायम बिंद पुत्र राज बहादुर बिंद के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बता दें कि युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।













