जौनपुर। मछलीशहर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने प्राथमिक विद्यालय तिलौरा बूथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले बीएलओ को कड़ी फटकार लगाई और कर्मचारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्यों में लापरवाही या ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।













