रिपोर्ट पत्रकार दिलशाद अहमद
तेजी बाजार (जौनपुर): क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज पराहित, नरेंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज घघरिया,भोला नाथ सिंह इंटर कॉलेज मतरी, आदर्श एकेडमी मुस्तफाबाद, सरस्वती इंटर मीडिएट कॉलेज ऊंचगांव,राष्ट्रीय इंटर मीडिएट कॉलेज सुजानगंज,श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बेलवार, राममनोहर लोहिया इण्टर कालेज खेमपुर,जमुना देबी इण्टर कालेज सरायबीका में मंगलवार को शिक्षक एम एलसी व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को जाना इस अवसर पर उन्होंने सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की हालत नरेगा मजदूरों से भी बदतर है. सदन में हर बार लड़ाई लड़ा लेकिन इस सरकार को कोई असर नही पड़ा. सरकार ज्यों ही बदलेगी वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय मिलना शुरू हो जायेगा ।

ए सरकार शिक्षा को प्राइवेट हाथों में कर देना चाहती है. इस अवसर पर सत्यनारायण यादव,यादवेन्द्र यादव, नन्हकू यादव , अजय प्रताप सिंह,श्यामनरायन बिंद, राजेश विश्वकर्मा,कपिलदेव विश्वकर्मा,प्रमोद मौर्य, रविंद्र कुमार,अरूण कुमार यादव ,अनिल उपाध्याय सहित कई शिक्षक व प्रबंधक मौजूद रहे.














