जौनपुर। इसी वर्ष के अप्रेल माह में शादी के बाद ससुराल आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थ्तियों में फांसी पर लटकती हुई लाश देखे जाने से जहां पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मायके वालों की तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी राजन सोनकर का विवाह पूनम सोनकर के साथ इसी वर्ष के 26 अप्रेल को हुआ था। पूनम जब से विदा होकर आई थी। तब से ससुराल के लोग उसे तरह तरह से शारीरिक व मानसिक रूप से पांच लाख रूपये व आदि समानों को लेकर प्रताड़ित किया करते थें।
सोमवार की शाम लगभग 6 बजे कमरे के अंदर लगे पंखे की कूंडी में साड़ी के सहारे उसकी लाश देखी गई। उसे देखकर एैसा प्रतीत होता है कि पहले उसकी हत्या की गई फिर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है, चूंकि विवाहिता का दोनों पैर जमीन पर घूटनों के बल मुड़ा हुआ था और उसके शरीर के कई स्थानों पर चोट के कई निशान देखे गयें हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग अपने गांव समोगरा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी से मझगवां पहुंच गयें और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।









