Advertisement

ठाकुरबाड़ी महिला विकास समिति ने टीबी पोषाहार के साथ दिया एक पौधा मां के नाम

 

जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में संस्था द्वारा गोद लिए गए 75 टीबी मरीजों को संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ,संस्था के परियोजना निदेशक महेंद्र शुक्ला एवं बदलापुर के एसटीएस तरुण कुमार के द्वारा पोषाहार वितरित किया गया। एक साथ ही” एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सार्थक बनाने का निवेदन करते हुए उन्हें एक-एक पौधा भी उपहार दिया गया जिसकी देखभाल की शपथ भी उन्हें दिलाई गई। विशेषज्ञों ने उन्हें समय से दवा, दवा की पूरी खुराक एवं पोषाहार लेते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन सौम्या सिंह ने किया, इस अवसर पर संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News