जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र कल्याणपुर से सटे गांव समोपुर में पुलिस बूथ के पीछे खुलेआम जुआरियों के जुआ खेलने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तरह बूथ के पीछे जुआ खेलने को लेकर लोगों ने विरोध जताया है। वायरल विडियों में देखा गया है कि करीब 7 से 8 की संख्या में कुछ जुआरी पुलिस बूथ के पीछे बिना किसी खौफ के जुआ खेल रहें हैं। मानो एैसा लग रहा है कि इन जुआरियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस मामले की विडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक जुआरियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।










