जौनपुर। जिले में थाना खुटहन क्षेत्र के ग्राम बंधनपुर में शुक्रवार के दिन जमीनी विवाद को लेकर भू माफियों ने एक महिला को बेरहमी से पीट दिया है। महिला संग मारपीट करने की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बंधनपुर निवासी फिरतू शर्मा की पत्नी राजकुमारी शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग उनके घर पर आएं और अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। फिल्हाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।










