जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव के पास मंगलवार के दिन ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राशीपुर गांव निवासी अनुज यादव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।








