Advertisement

जौनपुर के नवागत एसएसपी यशवीर सिंह ने संभाला कार्यभार

 

जौनपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को जौनपुर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस लाइन जौनपुर में पहुंचने पर उन्हें गार्द द्वारा सलामी दी गई।

गार्द की सलामी लेने के बाद यशवीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Amanki Shaan News