Advertisement

दो सगे भाईयों की लाठी डंडे से पीटाई, एक की मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

 

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के खालीसपुर गांव में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाईयों पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लाश पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही पुलिस को लाश ले जाने से रोकर डीएम एसपी को बुलाने की मांग करने लगें।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि खालीसपुर गांव निवासी दो सगे भाई देवेश पाठक उम्र 30 वर्ष और अवधेश पाठक उम्र 24 वर्ष पुत्र अनिल कुमार पाठक रविवार शाम को लेदुका बाजार से सब्जी लेकर मोटर साइकिल से जैसे ही घर के पास पहुंचा उसी समय विपक्षी एक महिला ने रास्ते में ही उसे रोक लिया। महिला अभी बातचीत कर ही रही थी कि तभी पीछे से दोनों भाईयों पर लाठियों से प्रहार होने लगा।

दोनों भाईयों की चीख पुकार सुनकर उनके भी परिवार वाले दौड़कर पहुंचे तब हमलावर उन्हें छोड़कर फरार हो गयें। परिजनों द्वारा घायल दोनों भाईयों को प्राथमिक स्वास्थय केंद्र बदलापुर ले जाया गया जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने दोनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दोनों को देर रात जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया और देवेश कुमार को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

जैसे ही यह खबर उनके घर पर पहुंची पूरे घर में कोहराम मच गया। चिकित्सक द्वारा लाश को लाश घर में रखवा दिया गया। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गयें। दोपहर लगभग तीन बजे जब पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी उसी समय परिजनों ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाने के साथ साथ डीएम व एसपी को बुलाने की मांग करने लगें।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों के खिलाफ़ पूर्व में लगभग दस प्रार्थना पत्र दियें गयें थें लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई जिसके कारण आज ये हत्या जैसी घटना घटित हो गई। समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष बदलापुर द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

Amanki Shaan News