Advertisement

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के केरवा गांव में गुरुवार को पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 21 वर्षीय गोलू सोनकर पुत्र भइया लाल सोनकर के रूप में हुई है। उक्त युवक का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोश में आकर युवक ने खेत में डालने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल ले गयें, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए भेज​ दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिल्हाल पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी गई है।

Amanki Shaan News