जौनपुर। जल जीवन मिशन योजना को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधा है।
संजय सिंह ने सिरकोनी ब्लॉक के नसीराबाद और बैरीपुर गांव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पानी की टंकियां गायब हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का भी आरोप लगाया है।
संजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके गांव में टंकी टूटी है, पाइपलाइन नहीं बिछी या योजना में भ्रष्टाचार हुआ है, तो वीडियो बनाकर उन्हें भेजें। आगे संजय सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए यह भी कहा कि जिस हिंदू का ख़ून न खौला वह ख़ून नहीं वो पानी है।










