Advertisement

डीसीएम व कार की आमने-सामने भीषण टक्कर में चालक की मौत

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज स्थित रैदासपुर पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब 12 बजे एक बड़े हादसे की खबर प्रकाश में आई है। डीसीएम व मारुति कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान रामनगर के फत्तुपुर कला निवासी 55 वर्षीय नागेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। नागेंद्र किसी काम को लेकर कहीं जा रहें थें कि पेट्रोल पंप के पास पहुचंते ही सामने से आ रही डीसीएम से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ इसी हादसे में डीसीएम चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

Amanki Shaan News