जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव में रविवार की रात पड़ोसी के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार से है। इसी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक अवधेश पाठक रविवार की रात लगभग दस बजे अपना खेत देखने गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर पड़ोसी से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान बात इतनी बढ गई कि पड़ोसी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई।










