Advertisement

पेट्रोल और डीजल से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ में स्थ्ति वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पेट्रोल और डीजल से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। यह हादसा शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे का बताया गया है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार से है। जनपद आजमगढ़ निवासी सुरेंद्र यादव मुगलसराय से पेट्रोल और डीजल से लदा ट्रेलर लेकर आजमगढ़ की तरफ जा रहें थें।

जब वह चंदवक क्षेत्र के रामगढ़ के पास पहुंचें तो आचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे के बाद टैंकर से पेट्रोल और डीजल का रिसाव शुरू हो गया।

रिसाव से आग लगने की आशंका को लेकर आसपास के लोगों में अफरातफरी सा महौल बन गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Amanki Shaan News