जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र हिसामपुर गांव में तलाब से मछली चोरी करने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति का मढहा फूंक दिया।
इसी गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह उर्फ सोनू ने गांव के ही युवक साहिल विश्वकर्मा व उसके कुछ साथियों पर आरोप लगाते हुए कि मछली चुराने का विरोध करने पर साहिल व उसके साथियों ने उनका मड़हा फूंक दिया। 25 नवंबर रात करीब 12 बजे शादी से लौटते समय उन्होंने चार से पांच लोगों को भागते देखा और साहिल को पहचान लिया।
जब वो वहां पहुंचे तो देखा सीमेंट की कुर्सी टूटी मिली और मोनोब्लाक पंप व पाइप चोरी हो गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आशुतोष उस तालाब में मछली पालन करते हैं। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।













