पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने सिपाह में स्थ्ति एक मदरसे के प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ़ मारपीट, गाली देना व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
घटना का कारण बताया गया है कि जिस नाबालिग लड़के को मारा पीटा गया है उस लड़के की मां द्वारा उनके नाबालिग लड़के का खून निकाल कर एक पैथलॉजी सेंटर पर बेचा गया था जिसकी रिपोर्ट पैथलॉजी सेंटर संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।
घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरूवार की दोपहर को इब्राहिम हाशमी पुत्र इरशाद हाशमी सिपाह रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से आ रहा था कि रास्ते में योजनाबद तरीके से साकिब मेंहदी ओबैदा शिराजी तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया और बाकी दो व्यक्तियों ने बेल्ट से मारा पीटा और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में इब्राहिम हाशमी की मां बिल्कीस जहां ने बताया की इसी वर्ष के 12 सितंबर को समय करीब तीन बजे उनके नाबालिग लड़के को बहला फुसला कर साकिब मेहंदी निवासी सिपाह अपने साथ ले जाकर गोमती चैरिटेबल बल्ड बैंक में उसकी जगह अर्जुन गौतम का आधार कार्ड लगाकर उसका खून निकाल कर बेच दिया गया।
जब उनके बच्चे की तबियत खराब हुई तो चिकित्सक की सलाह पर जांच कराई गई तो उसका खून 7.9% ही बचा हुआ था। जबकि पूर्व में उसका ब्लड 12.8% था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने साकिब मेंहदी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उसी रंजिश को लेकर दूसरी पर उनके लड़के पर जानलेवा हमला किया गया है।













