जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर श्री विनीत सेठ जी की नियुक्ति के उपलक्ष्य में राजमहल, जौनपुर में एक विशेष सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रभूषण मौर्य, प्रदेश महामंत्री आदरणीय ज्योति सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी, विनय बरोटिया, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा स्वर्णकार समाज के विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने विनीत सेठ को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को काशी क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने का कार्य गति प्राप्त करेगा।
विनीत सेठ ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समाज के सम्मानित बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।













