पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। आज एक फिर अमन की शान द्वारा प्रमुखता से वायरल हुई अज्ञात लाश की खबर से परिजनों को पता चलने पर शव देखकर पहचान किया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियापुर का है।
शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ बजे कचेहरी रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति वहीं गिरा और उसकी मौत हो गई। हमारे समाचार द्वारा मृतक का फोटो और खबर प्रकाशित की गई जिसके कारण मृतक का नाम बाकेलाल गौतम उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी रामपुर दमन सिंह थाना सरायख्वाजा के रूप में पहचान हुई।
परिजनों ने बताया की गुरूवार के दिन वह अपनी मोटर साइकिल से अपने अधिवक्ता के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले हुए थें। वह शुक्रवार को अपनी मोटर साइकिल से वापस घर लौट रहें थें लेकिन जब वह जोगियापुर पहुंचे तो उनको आचानक घबराहट होने लगी।
मोटर साइकिल किनारे खड़ी करके वहीं टहलने लगें और उसी दौरान आचानक गिरकर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया कि पूर्व में एक बार उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ चुका था। ऐसा प्रतीत होता है कि फिर उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा और गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













