जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित कुमार पुत्र बेचुलाल निवासी नदौली, थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई है। उसे डेडुवाना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना केराकत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 485/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में नामजद एवं वांछित था।
पुलिस के मुताबिक, रोहित कुमार के खिलाफ इससे पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में केराकत थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 तथा मेहनगर थाने में धारा 363 और 366 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम मिश्रा और कांस्टेबल जितेंद्र गौड़ शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।












