जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ककुहा गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस हमले में दूसरे पक्ष का किशोर रितेश तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी गांव निवासी बिंद्रेश राजभर पुत्र लालन राजभर गांव में ही एक बहुभोज के कार्यक्रम में टेंट लगाने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद बिंद्रेश ने रितेश पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जवाबी हमले में कुछ लोगों ने बिंद्रेश पर ईट पत्थर से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक को आनन फानन में अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।












