Advertisement

पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना शुक्रवार की शाम करीब साढे चार बजे की बताई जा रही है।

दो पड़ोसियों के बीच पैसे के लेन देन को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर पांच घायल लोगों को घायल कर दिया। घायल की पहचान 60 वर्षीय नूर मोहम्मद, 42 वर्षीया राबिया, 25 वर्षीय गुड्डू, 24 वर्षीय रऊफ और सोनू 20 वर्षीय बताई गई है। इस हमले में नूर मोहम्मद व राबिया की हालत गंभीर है।

इस संबंध में नूर मोहम्मद के भाई ने बताया कि पड़ोसी पक्ष अक्सर मारपीट करते थें। शुक्रवार के दिन पैसे को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।

Amanki Shaan News