Advertisement

अली घाट पर दरिया का जुलूस शांतिपूर्वक सम्पन्न

 

जौनपुर। जिले में स्थ्ति अली घाट पर मंगलवार के दिन दरिया का जुलूस शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस जुलूस में भारी संख्या में लोग मौजूद रहें हैं। इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने (चेहलुम) के अवसर पर आयोजित इस जुलूस की सबसे बड़ी खासियत ‘जल में अज़ादारी’ है। अज़ादार और विभिन्न अंजुमनें विशेष अकीदत के साथ गोमती नदी के पानी में उतरकर कर्बला के शहीदों की याद में मातम और नौहाखानी करते हैं।

जौनपुर की इस पुरानी मज़हबी परंपरा की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इस खास ‘दरिया वाले जुलूस’ को देखने और मजलिस-ओ-मातम में शामिल होने के लिए न केवल स्थानीय लोग, बल्कि आसपास के जिलों से भी अकीदतमंद भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं, जो इमाम हुसैन के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है।

Amanki Shaan News