Advertisement

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। सिंगरामऊ क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 18 वर्षीय लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को क्षेत्र के सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन 18 वर्षीय लाइनमैन कुंदन लाइट का काम कर रहा था कि शटडाउन न होने के कारण वह हाईटेंशन में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद वहां जुटे लोगों की मदद से लाइनमैन कुंदन को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवा दिया गया है।

Amanki Shaan News