Advertisement

संदिग्ध परिस्थ्तियों में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर नाली में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओलंदगंज सरायपोख्ता पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

घटना मंगलवार तड़के की है। जब लोग मॉर्निग वॉक के लिए निकलें तो देखा चौराहे के पास स्थ्ति मंदिर की नाली में औंधे मुं​ह मृत अवस्था में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। देखते ही देखते राहगीरों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ ही देर में बगल में रहे पुलिस चौकी के जवान भी पहुंच गयें।

पुलिस ने लाश को नाले से बाहर निकाल कर काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लाश घर में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है ताकि जिस घर का व्यक्ति हो वह पहचान कर सकें।

फिल्हाल मौत का कारण अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है कोई दुर्घटना में होना बता रहा है तो कोई हत्या की बात कर रहा है। लेकिन मौत का सही कारण तब पता हो पाएगा गया, जब लाश का पोस्टर्माटम होगा।

Amanki Shaan News