जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नक्खास के एक व्यक्ति की मौत के बाद मामला कुछ इस प्रकार से तुल पकड़ रहा है कि वारिस होते हुए भी तीसरे दिन भी उसकी लाश लावारिस पड़ी हुई है।
मामला कुछ इस प्रकार से है कि मोहल्ला नक्खास निवासी अनील कुमार गुप्ता उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामचंदर गुप्ता बीते 29 जुलाई को इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहियापुर (धरनीधरपुर) में स्थ्ति बुआ जी हॉस्पिटल के निकट एक झाड़ी में अचेत अव्स्था में पड़ा हुआ था।
अहियापुर के एक व्यक्ति द्वारा उसे 108 वाली एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ले गया जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखकर चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान तीन अगस्त सोमवार दिन के लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गई। आश्चार्यजनक बात यह है कि मृतक ने भर्ती होते समय अपना नाम और पता सही सही लिखवाया था। इसके बाद भी अब तक उसके परिजनों को सूचना नहीं मिल पाई, इसका जिम्मेदार कौन हो सकता है इस बात का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्हाल चर्चा के अनुसार मृतक जौनपुर शहर के एक बड़े मिठाई विक्रेता के परिवार से जुड़े होने की बात कही जा रही है। मृतक की लाश अभी भी जिला अस्पताल के लाशघर में रखी हुई है।













