जौनपुर। जिले में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ के प्रांगण में टीबी मरीजों को संस्था की प्रमुख डॉ अंजू सिंह एवं संस्था के सहयोगियों के द्वारा पोषाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर टीबी की विस्तृत जानकारी देते हुए एसटीएस तरुण कुमार ने मरीज को टीबी के लक्षणों को एवं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित सभी टीबी मरीजों को टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराया गया। टीबी की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी इच्छुक को वालंटियर के रूप में भी रजिस्टर्ड किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुज सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्था की तरफ से लालमणि मिश्रा, तौकीर अहमद, उषा यादव, किरण यादव, किरण सरोज, सद्दाम हुसैन, सूरज गौतम आदि लोग उपस्थित रहें।












