Advertisement

जमीन के पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौरा रेलवे पुल के पास जमीन के पुराने विवाद को लेकर करीब 9 की संख्या में पहुंचे मनबढो ने युवक पर लाठी डंडे व धारदार हथियार हमला कर घायल कर दिया है। पीड़ित राजेश राम ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जमीन के पुराने विवाद को लेकर रंजिश में उन पर हमला किया गया है। फिल्हाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News