जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में सोमवार की देर रात अपनी ऑटो से बकरी चुराने पहुंचें तीन चोरों को ग्रामिणों ने रंगे हाथ पकड़ कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया है। घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला देर रात 1:33 बजे का बताया गया है। ऑटो में सवार होकर तीन चोर वहां पहुंचे और बकरियां चुराने का प्रयास करने लगें। आहट होने पर ग्रामिणों ने उन्हें पकड़ लिया और उन्हें रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया।
तीनों को बंधक बनाने के बाद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले चर्चा है कि ग्रामिणों की सतर्कता से चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास विफल हो गया है।












