Advertisement

समाजवादी मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार एवं 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

 

लखनऊ। स्थान दारुल सफा सभागार मे समाजवादी मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के माननीय विधायक रविदास मल्होत्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल निगम वारसी ने की.. 

बैठक का संचालन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने किया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक के संचालन की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने तथा प्रदेश के प्रत्येक जनपद में समाजवादी मजदूर सभा का विस्तार कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि रविदास मल्होत्रा ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान में देश में सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं। भाजपा की सरकार ने किसान मजदूर छात्र नौजवान महिलाओं खिलाड़ियों सबके साथ अन्याय किया हैं। प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है और आने वाले 2027 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो में अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं।

अपने अध्यक्षीय भाषण में राहुल निगम वारसी ने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को क्रांतिकारी शुभकामनाएँ देते हुए श्री वारसी ने आशा व्यक्त की कि वे समाजवादी विचारधारा और आदर्शों को उत्तर प्रदेश के एक एक मजदूर तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जिस प्रकार सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने “सिंहासन खाली करो कि जनता आती है” का ऐतिहासिक उद्घोष किया था, उसी जनचेतना, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक परिवर्तन की भावना के साथ आज PDA आंदोलन में एक नया संकल्प गूंज रहा है—

“सिंहासन खाली करो, समाजवादी आ रहे हैं!”

उन्होंने कहा कि यह नारा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और PDA की एकजुटता के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। समाजवादी मजदूर सभा का लक्ष्य मजदूरों, किसानों, नौजवानों, शोषितों, वंचितों एवं समाज के सभी कमजोर वर्गों की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना है।

अमित यादव ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय, समर्पण और एकजुटता के साथ समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संगठनात्मक तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर मीनू भारती, इसरार मालिक, राहुल रावत, यदुवेंद्र यादव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, विद्यानाथ कमल, राकेश सिंह कुशवाहा, डॉ अभिषेक कुमार शर्मा, रीना कौर, फरजान रईस हैदर, आजाद राय, महिमा शर्मा, चांद सैफी, इन्द्रेश पुष्कर, संदीप कुमार श्रीमाली, रविद्र राजपूत, अवधेश कोरी, प्रमोद अग्रहरि, फरहान सिद्दीकी और जितेंद्र कुमार चौधरी आदि लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Amanki Shaan News