Advertisement

श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट व रेड ब्रिगेड के तत्वावधान में विश्वकर्मा महोत्सव का आयोजन

 

 

जौनपुर। जिले में श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रेड ब्रिगेड के तत्वावधान में एक नवंबर को विश्वकर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एमकेडी पब्लिक स्कूल, सराय चंदा, मुंगरा बादशाहपुर में महोत्सव से सबका साथ, सबका सम्मान, यही है समाज की पहचान के माध्यम से 17 निर्बल महिलाओं को आत्म निर्भर बनाए जाने हेतु सिलाई मशीन 17 परिवार को पोषित करने के कार्य व देश के जवानों को सम्मान व समाज के विभिन्न प्रतिभावान युवाओं का सम्मान तथा सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता, शिक्षा को गौरवान्वित करने का संदेश दिया गया।

महोत्सव में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं शशिकांत शर्मा उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि ने कहा समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब श्रम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिले और युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं कौशल से विकसित करने के समान अवसर प्राप्त हों। रेड ब्रिगेड ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहा है आगे भी करता रहे यही मेरी शुभकामना है।

श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं वरिष्ठ नागरिको ने महोत्सव में सहभागिता की सभी अपने अपने विचार साझा किया। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हो यही कार्यक्रम का मंशा है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न जिला एवं प्रदेश से लोगों ने भाग लिया इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। साथ साथ रेड ब्रिगेड टिम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ पीके संतोषी, भानु विश्वकर्मा व जिला स्तरीय छैल बिहारी, विपिन विश्वकर्मा, फूल चन्द्र विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, स्वतंत्रत सोनी शिव कुमार, चंद्रेश, दिलीप, सत्य प्रकाश, गामा विश्वकर्मा, ओम नारायण डॉ रविन्द्र, दिनेश, मंजय, अशोक आदि लोगो के साथ कार्यक्रम में उपस्थित श्रम नरेंद्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मधुराज विश्वकर्मा फतेहपुर, भानु विश्वकर्मा औरैया, राम आसरे विश्वकर्मा राष्ट्रीय लोकदल, आलोक विश्वकर्मा महामंत्री अधिवक्ता संघ मछलीशहर, गाजीपुर से राजेश विश्वकर्मा मनोवैज्ञानिक, शशिकांत शर्मा, देवब्रत, धर्मेंद्र शर्मा प्रधान, प्रवीण विश्वकर्मा महामंत्री छात्र संघ प्रभु, देवरिया से प्रभु नाथ विश्वकर्मा, प्रयागराज से राजबहादुर शर्मा अवर अभियंता, रवि शर्मा, वेद प्रकाश, राहुल, आकाश, मुजफ्फरपुर से राम बालक शर्मा, आजमगढ़ से राकेश विश्वकर्मा सिंगर, मनीष, कानपुर से राजेश विश्वकर्मा, पत्रकार सूरज विश्वकर्मा, केतन विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा विक्की गुप्ता कुलदीप विश्वकर्मा तथा दैनिक तरुण मित्र के संपादक आदर्श विश्वकर्मा, सुबास विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, प्रभु विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा खानपुर, विनीत सेठ, संजीव विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा थलोई आदि समाज हजारों गणमान्य कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन रेड ब्रिगेड टीम के शिव प्रकाश ने किया।

Amanki Shaan News