Advertisement

कार की जोरदार टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के लखऊवा हाईवे पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार वैगनआर कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 66 वर्षीय रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बदलापुर क्षेत्र के हरिदासपुर निवासी राय साहब सिंह के रूप में हुई है जो एक रिटायर्ड पंचायत सचिव थें।

मिली जानकारी के अनुसार राय साहब सिंह किसी काम को लेकर शहरी इलाके की आए हुए थें। दोपहर करीब 1 बजे जब वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहें थें कि उसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में पुलिस ने घटना को कारित करने वाली कार को अपने कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News